शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचवाड़ा से सुबह घर से एक बालिग लडकी प्रियंका को शादी के जौडे में पुलिस मंदिर से उठा लाई। थानों में उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचावाडा से सुबह की एक 20 वर्षीय बालिका घर से अपने प्रेमी गौरव पुत्र रामकुमार सोनी बैराड के साथ भागकर बैराड माता के मंदिर पर पहुॅच गये। युवती के परिजन इस बात की शिकायत करने बैराड थाने पहुॅचें जहॉ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की घर से गायब युवती माता मंदिर से शादी कर रही है। पुलिस दोनो को लेकर थाने आ गई पूछताछ के लिए उन्हें थाने में बिठाया गया है। समाचार लिखे जाने तक यथास्थिति थी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।