डीपीसी दुबे के समर्थन में भाजयुमो ने एसडीएम जैन को ज्ञापन सौंपा

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिला परियोजना समन्वयक शिरोमणी दुबे के समर्थन में आज भारतीय जनता युवामोर्चा करैरा और दिनारा ने करैरा में एसडीएम संजीव जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजयुमो ने श्री दुबे की पैरवी करते हुए उन्हें एक ईमानदार अधिकारी बताया और कहा कि उन्हें वे कर्मचारी परेशान और तंग कर रहे हैं जो काम नहीं करना चाहते हैं। 

ज्ञापन में डीपीसी दुबे के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले शिक्षक आफाक खान के विरूद्ध प्रकरण कायम करने की भी मांग की गई। वहीं डीपीसी दुबे के खिलाफ शिकायतों को निरस्त करने की भी मांग की गई। विदित हो कि डीपीसी शिरोमणी दुबे और शिक्षक आफाक खांन के बीच विवाद इतना उग्र हो गया था कि शिक्षक ने डीपीसी के खिलाफ देहात थाने में प्रकरण दर्ज करने के लिए शिकायत कर दी थी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप  लगाया था। 

डीपीसी के विरोध में और शिक्षक के समर्थन में कर्मचारी संघों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया था। जिस पर कलेक्टर ने डीपीसी दुबे के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए एसडीएम रूपेश उपाध्याय को अधिकृत किया था। 

इसके जवाब में दूसरे दिन डीपीसी के समर्थक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। इसी कड़ी में आज भाजयुमो दिनारा और करैरा ने करैरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!