शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षैत्र के शहर के नाई की बगिया में किराये के मकान में निवासरत एक नर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश्ज्ञ में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना मेंं ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्स उम्र 24 वर्ष नाई की बगिया में किराये के मकान में अकेली रहती है। बीते रोज जब नर्स ड्यूटी से लौट कर घर पर सो रही थी तभी आरोपी नरेन्द्र वाल्मीक आ गया और घर के दरवाजे पर पत्थर मारने लगा। जब युवती बाहर आई तो आरोपी ने युवती का हाथ पकडक़र युवती के साथ छेड़छाड कर दी।
युवती जब चिल्लाई तो आरोपी घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ। युवती ने इस बात की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई जहॉ पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र बाल्मीक के खिलाफ धारा 294,354 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।