शिकारी पकडा, फिर फरार हुआ, अब मामला ही रफादफा

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पोहरी वनक्षेत्र के ग्राम अतरौआ में हिरण के शिकार का मामला प्रकाश में आया जिसमें ग्रामीणों द्वारा शिकार करने वाले एक व्यक्ति को पकड कर रखा जिसके बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं शिकार करने वाले छोटे खॉं निवासी झिरी को लेकर पोहरी आए तथा वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकडे गये आरोपी को पोहरी वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय में रखा गया था जहां से वह मौके का लाभ लेकर भाग गया, खबर लिखे जाने तक आरोपी को नहीं पकडा जा सका तथा सबूतों के आभाव में मामले को भी रफादफा कर दिया गया है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार हिरण का षिकार करने वाले दो अन्य लोग मौके पर से हिरण को अपनी बाईक पर रखकर ले गये जबकि एक को ग्रामीणों द्वारा पकड लिया गया था, परंतु वन विभाग की उदासीनता के चलते मामला रफा दफा कर दिया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!