निकम्मे पति के खिलाफ मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास के ग्राम कुल्हाड़ी में कल एक महिला ने अपने पति के निकम्मे और उसकी हरकतों को देखते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। आरोपी आए दिन अपनी पत्नि की मारपीट करता और उससे रूपयों की मांग करता था। जिससे महिला काफी परेशान थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  498 ए, 323 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता काशी बाई का विवाह आरोपी भरत लाल परिहार के साथ हुआ था। विवाह से पूर्व आरोपी अपने आपको किसान और व्यापारी बताया था। जिसे देखकर पीडि़ता के पिता ने आरोपी के साथ अपनी पुत्री का विवाह रचा दिया, लेकिन विवाह के बाद ज्ञात हुआ कि आरोपी निक्कमा और निठल्ला है। वह कोई काम नहीं करता है। 

इससे काशी बाई काफी आहत हुई। लेकिन फिर भी उसने आरोपी के साथ जीवन विताने का निर्णय लिया, लेकिन आरोपी आए दिन उसकी मारपीट करता और उसे घर खर्र्चे के लिए पैसे नहीं देता था। यहां तक की जो भी पैसे वह जोड़ती आरोपी उन्हें छीन लेता और खर्च कर देता जिससे वह काफी परेशान थी। 


कल आरोपी ने काशी बाई से रूपए मांगे लेकिन पीडि़ता ने रूपए देने से इन्कार कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!