शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में गुरूवार की सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोडकर महिला को किसी तरह फंदे से नीचे उतारा और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह कदम संगीता ने ससुरालजनों से क्षुब्द होकर उठाया।
जानकारी के अनुसार संगीता की शादी दो साल पहले धर्मवीर के साथ हुई थी और तब संगीता के पिता ने उसे करधौनी नहीं दी थी जिसे लेकर संगीता के ससुराल वाले आए दहेज के लिए आये दिन उसे प्रताडित करते थे। आज फिर ससुराल वालो ने दहेज में करधौनी की मॉग की। जब संगीता ने मना किया तो संगीता की कुटाई कर दी। संगीता ने क्रोध में आकर जीवनलीला समाप्त करने के उदेश्य से अपने कमरे में फॉसी के फंदे पर लटक गई । जिसे ससुरालबालो ने लटकते देख लिया। जैसे तैसे किबाड तौड़ ससुराल बाले कमरे में पहुॅचे और संगीता को नीचे उतार कर अस्पताल ले आये। जहॉ संगीता का इलाज चल रहा है।
संगीता ने बताया कि उसके पिता गरीब हैं। ऐसे में वह करधौनी नहीं दे पा रहे हैं लेकिन पति व ससुर आए दिन चांदी की करधौनी लाने को लेकर संगीता पर दबाव बना रहे थे।