शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीला रोड़ पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात्रि डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से धर दबोचा हैं। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ डकैती अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टीला रोड़ पर स्थित पेट्रोल पर संचालक की लूट की योजना बना रहे बदमाश पंकज पुत्र विनोद राजपूत निवासी करैरा उम्र 26 वर्ष, अशोक पुत्र मुन्नालाल चूड़ी बाला उम्र 40 निवासी पिछोर, मुरारी पुत्र मूआराम राय निवासी टीला उम्र 35 , गोवन्दि पुत्र रामसिंह चौहान उम्र 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर करैरा पुलिस ने दबोच लिया।
इनके कब्जे से एक कट्टा, कुल्हाड़ी, सरिया और बारूद पुलिस ने बरामद किया है। यह आरोपी पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस पूरे गिरोह का मास्टर माईड भोला उर्फ राजेश पुत्र रामजीलाल दुबे निवासी करैरा बताया गया है। जो घटना स्थल से भागने में सफल हो गया है।