एसबीआई बैंक के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित

0
शिवपुरी। अधिकारियों एवं बैंक स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य करने पर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय 5 द्वारा पुरूस्कार वितरण एवं स मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मु य अतिथि आरसी पांडा महाप्रबंधक नेटवर्क 2 स्थानीय प्रधान कार्यालय भोपाल द्वारा परिणय वाटिका में किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनकर अर्गल क्षेत्रीय प्रबंधक ने की। इस मौके पर काफी सं या में शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, ब्रांच के अधिकारी व स्टाफ सपरिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का प्रारं ा मु य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन क्षेत्रीय प्रबंधक ने पढक़र सुनाया। 

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2015-16 में एसबीआई बैंक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं हासिल की गई उपलब्धियों के लिए बैंक अधिकारी व स्टाफ को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम के मु य अतिथि महाप्रबंधक आरसी पांडा ने कहा कि  बैंक में बढ़ती हुई अनिष्पादित अस्तियों पर चिंता जाहिर करते हुए स ाी स्टाफ सदस्यों से आग्रह किया कि वह वर्तमान वित्तीय वर्ष में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करें तथा बैंक की समस्त योजनाओं को ग्राहक तक पहुंचायें। 

साथ ही बैंकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  बैंक स्टाफ को ट्राफी देकर स मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें गीत, संगीत, नृत्य एवं काव्य पाठ शामिल है। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सतेन्द्र सिंह भदौरिया, नीरज चौबे, दिनकर अर्गल,अंकिता बंसल, हिमाद्री जैसवाल, सुनीति मैथिल, अनीता जैन, अचला गुप्ता, रि बेश सेंगर द्वारा दी गई। जिसमें मेरी चूनर उड़-उड़ जाए......दमादम मस्त कलंदर, जूबी डूबी...., साड़ी के फॉल सा मैच किया रे....आदि रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। 


कार्यक्रम का संचालन कु. सुनीति मैथिल एवं बीएम सोनी द्वारा व आभार मु य प्रबंधक प्रशासन दीपक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर मु य प्रबंधक प्रशासक धर्मेन्द्र सिंह रावत ग्रामीण, मु.प्र. नीरज चौबे, मु.प्र. महेश गर्ग, सुबुध गुप्ता, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, हुकुम चन्द्र सैन सहित तीनों जिलों के अधिकारी काफी सं या में उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!