भाजपा सरकार के दो साल पूर्ण होने पर नगर मंडल ने भदैया कुण्ड की साफ-सफाई की

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनकी योजना स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नगर मंडल ने भदैयां कुण्ड के कुण्ड की साफ सफाई की।

भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह 7 बजे से सफाई अभियान में जुटे और दो घंटे में उन्होंने कुण्ड से क्विंटलों मलवा निकालकर उसे साफ रूप प्रदान किया। इसके साथ ही नगर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संकल्प लिया कि सात दिन के भीतर वह पुन: भदैयाकुण्ड में आकर श्रमदान करेंगे। 

श्रमदान करने वाले नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष भानू दुबे, महामंत्री हरिओम राठौर, विजय खन्ना, उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अरूण पंडित, मदन शेजवार, विपुल जैमिनी, राजकुमार शर्मा, शिव चतुर्वेदी, केपी परमार, आशुतोष शर्मा, हरिओम नरवरिया, अजय भार्गव, विष्णु राठौर, अनिल बघेल, संदीप भार्गव, सुषमा ओझा, हरी ओझा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!