नाबालिग का अपहरण, दर्ज नही हुआ मामला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरई जालिम से कल एक आरोपी वहां रहने वाली एक बालिका का अपहरण करके ले गया। जिसकी शिकायत करने परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।

आज सुबह परिजन फिर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने अपहृत बालिका के परिजनों का शिकायती आवेदन ले लिया और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरईजालिम में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका कल दोपहर 3 बजे तीन बजे गांव में कुआ पर पानी भरने गई थी जहां उसे ऐचबाड़ा का रहने वाला फेरन पुत्र पप्पू कुशवाह मिला जिसमें बालिका को अपने बस में कर लिया और उसका अपहरण कर लिया। 

जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की इसी बीच उन्हें ज्ञात हुआ कि बालिका का उक्त फेरन के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन आरोपी की शिकायत करने थाने पहुंचे। 

जहां पुलिस ने उन्हें जांच करने की बात कह कर रवाना कर दिया, लेकिन आज सुबह तक बालिका का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन एक बार फिर थाने पहुंचे और बालिका का अपहरण होने की शिकायत की और फेरन कुशवाह पर बालिका पर अपहरण की शंका जाहिर करते हुए पुलिस को आवेदन सौंप दिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!