शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कन्या महाविद्यालय शिवपुरी एक दर्जन से अधिक छात्राएं पहुंची। छात्राओं ने एडीएम श्रीमती नीतू माथुर को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में एनसीसी टीचर की मांग की है।
छात्राओं ने श्री माथुर को बताया कि हमारे महाविद्यालय में कोई भी एनसीसी टीचर नहीं है ऐसे हमें एनसीसी का लाभ नहीं मिल रहा है। छात्राओं द्वारा एडीएम से ही पूछ डाला कि मैडम अगर हमारी जगह आप होती तो आप क्या करती? इय बात छात्रााओं ने जन सुनवाई के दौरान एडीएम नीतू माथुर से कही। मेडम ने छात्राओं को जल्द से टीचर दिलाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वाली छात्राओं में सोम्या शर्मा, ललिता अवस्थी, हिमांशी, शिवानी राठौर, शास्त्री शर्मा, अंजम बानो, हेमलता शाक्य, पूनम शिवहरे, सोनम श्रीवास्तव सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।