समाजसेवी, राजनेता और प्रतिष्ठित व्यवसायी सांवलदास गुप्ता नहीं रहे

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी और वरिष्ठ राजनेता सांवलदास गुप्ता का कल ल बी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, राजनेताओं, पत्रकारों और अधिकारियों ने बड़ी सं या में भाग लेकर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की। 

श्री गुप्ता के निधन पर प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को शिवपुरी की एक बड़ी क्षति निरूपित किया है। 

90 वर्षीय सांवलदास गुप्ता संपन्न परिवार से होने के बाबजूद भी जमीन से जुड़े हुए थे। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे  सांवलदास गुप्ता ने सन् 1993 में शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस टिकिट पर चुनाव भी लड़ा था। उनके मुकाबले में उनके समधी देवेन्द्र जैन भाजपा से चुनाव मैदान में थे। 

श्री गुप्ता चुनाव अवश्य हार गए लेकिन उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को अपने जनाधार के बलबूते लोहे के चने चबबा दिये थे। श्री गुप्ता नगर पालिका के भी तीन बार अध्यक्ष रहे और उनका अध्यक्षीय कार्यकाल एक मिसाल के रूप में याद रखा जाता है। 

समाजसेवी संस्थाओं से भी सांवलदास गुप्ता लगातार जुड़े रहे। समाजसेवी संस्था मंगलम की स्थापना करने वाले सदस्यों में वह भी शामिल थे। श्री गुप्ता ने अपनी व्यवसायिक क्षमताओं और संपन्नता के बलबूते लोकप्रियता हांसिल नहीं की बल्कि जन-जन से उनका जुड़ाव उनकी मिलनसारिता, व्यवहारिकता और सज्जनता के कारण था। 

वह सुबह से देर रात तक सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। जयविलास पैलेस और रानी महल से उनके रिश्ते एक मिसाल के रूप में याद रखे जाते हैं।  श्री गुप्ता का पारिवारिक जीवन भी बहुत समृद्ध रहा और शायद यही उनकी लोकप्रियता का कारण बना।