मकान का पिलर गिरने से 9 वर्षीय बालक की मौत

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांकर में आज सुबह 11 बजे के करीब एक मकान का पिलर गिर जाने के कारण उसके नीचे एक नौ वर्षीय बालक के दब गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हैतु सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भारत राठौर का 9 वर्षीय पुत्र अंकेत खेल रहा था और पास में ही रवि राठौर की शादी समारोह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे तभी अचानक मकान का एक पिलर गिर गया और उसके नीचे अंकेत दब गया। घायल अंकेत को उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।