शिवपुरी। जिले के कोलारस तहसील के लुकवासा कस्बे में निवासरत रूचि भार्गव पुत्री राधेश्याम भार्गव निवासी लुकवासा ने कक्षा 12 में गणित संकाय से 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिजनों का नाम रोशन किया।
जानकारी के अनुसार लुकवासा के शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। रूचि की सफलता पर शिक्षकों परिजनों ने रूचि को शुभ कामनायें दी। रूचि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको व परिजन को दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।