ग्रुप कमाण्डर ने किया 35 बटालियन का औचक निरीक्षण

0
शिवपुरी। ग्रुप मुख्यालय एनसीसी के नवागत ग्रुप कमाण्डर बिग्रेडियर आरजी पाटिल ने 35 बटालियन का औचक निरीक्षण किया गया जहां गु्रप के स्टोर, प्रशासनिक शाखा, मैस सहित विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को सराहा।

निरीक्षण के दौरान बटालियन के कमान अधिकारी ले. कर्नल उदयवीर सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल सदाशिव धाडगे द्वारा ग्रुप कमाण्डर का स्वागत किया गया। स्वागतोपरांत महाविद्यालयीन एनसीसी केडेटों द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई। 

इसके बाद ग्रुप कमाण्डर ने जिले में पदस्थ विभिन्न एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ व सिविल स्टाफ से परिचय प्राप्त किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमाण्डर द्वारा स्टोर, प्रशासनिक शाखा, मैस तथा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया जहां सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद मिलीं। 

इसके उपरांत ग्रुप कमाण्डर व बटालियन के कमान अधिकारी द्वारा 13 जून से लगने वाले योगा के प स्थल का निरीक्षण करने पोहरी रोड स्थित महर्षि वैदिक योगी महाविद्यालय भी गए व उक्त स्थल से संतुष्ट होकर के प लगाने की भी अनुमति प्रदाय की। 

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना, विजय गुप्ता, आरएन कोली, सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह, बटालियन का पीआई स्टाफ, सूबेदार पीके जैना, हवलदार संजीव, सुखविन्दर तथा सिविल स्टाफ भी उपस्थित रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!