जमीनी विवाद में फायर: 3 वर्षीय मासूम बालिका सहित 4 लोग घायल

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के रन्नौद थाना क्षैत्र के ग्राम जरिया में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में भिंंडत हो गई। जिससे एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के घर जाकर  अपनी बंदूको के मुंह खोल दिए। इस फायर कांड में 1 बच्ची और महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिल रही है।

घायलों को उपचार के लिए बदरवास उपस्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये। जहॉ घायलो की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है जहॉ एक की हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कल शाम जमीनी विवाद को लेकर देवीसिंह पुत्र शंकर सिंह धाकड़ का  जमीन को लेकर विवाद धीरज धाकड़ से हो गया था। इस विवाद में धीरज के पक्ष द्वारा कल शाम को देवीसिंह के पक्ष के लोगो के साथ मारपीट कर दी थी। जिस पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में 6 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

जब बदले की आग शांत नही हुई तो आज सुबह धीरज धाकड़ अपने साथियों के साथ देवी सिंह के घर आ पहॅुचा और बंदुको से फायर कर दिए। जिससे संगम सिंह की गोद में खेल रही 3 वर्षीय बालिका शैतानी के पैर में गोली लगी जो पैर को पार करते हुए सीधे संगम सिंह पुत्र रामरतन सिंह के सीने में जा लगी।

जब बहू गुडिया उम्र 27 वर्ष सामने आई तो उसे भी गोली लग गई वही इन्हे दे ा कर देवी सिंह को भी गोली मार दी जिससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस मामलेे में पुलिस ने आरोपी धीरज पुत्र बलंवत सिंह,गजराज पुत्र बलंवत सिंह,जसंवत पुत्र बलवंत,मेहरवान सिंह पुत्र बलवंत सिंह,गौदालाल पुत्र करोडी लाल,हरवीर पुत्र रघुवीर सिंह,मुनेश  पुत्र बावूलाल,प्रेमसिंह पुत्र सुल्तान सिंह, के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!