शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गसारई पुलिया के पास शिवपुरी की ओर से जारी रही एक दर्शनार्थियों से भरी आपे गाड़ी पलट गई जिसमेें सवार लगभग 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आपे चालक को गिर तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी की माधव नगर कॉलोनी से बाकड़े मंदिर पर आपे क्रमांक एमपी 33 आर 1914 में सवार होकर दर्शन करने जा रहे थे तभी सामने आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में आपे पलट गई
जिससे आपे में सवार श्रीमती कल्पना पत्नि अमित धाकड़ उम्र 30, रक्षा धाकड़ पत्नि रिंकू धाकड़, रोशनी पुत्री करण सिंह उम्र 5 साल, शशि पत्नि भगवान दास आदिवासी उम्र 30 साल, वर्षा पुत्री वीरभान सिंह धाकड़ उम्र 19 वर्ष, कल्पना पत्नि अनूप धाकड़ उम्र 30 साल, अनपू पुत्री करन सिंह, सुशीला पत्नि करन सिंह धाकड़ उम्र 45 साल, निकीता पुत्री रामवीर धाकड़ 5 साल गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलकों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आपे चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।