चलते ट्रक पर बदमाशों ने बरसाये पत्थर,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड़ पर स्थित उत्तम ढावे के पास विगत दिवस तीन बदमाशों ने ट्रक को लूटने के लिए उस पर पत्थर बरसा दिये। इस घटना में एक पत्थर ट्रक के मालिक कृष्ण मुरारी पुत्र मातादीन शर्मा में लग गया। 

जिससे वह घायल हो गए। बाद में जब पीछे से आ रहे अन्य ट्रक वहां रूके तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 336, 34 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएस 8805 के मालिक कृष्णमुरारी पुत्र मातादीन शर्मा निवासी अटेर रोड़ भिण्ड ट्रक के चालक बल्लू पुत्र रहमान खां के साथ गल्ला भर कर भिण्ड से मु बई के लिए 20 फरवरी को रवाना हुए थे। 

रात्रि करीब 11:30 बजे ट्रक बदरवास के पास स्थित उत्तम ढावे पर पहुंचा ही था कि तीन युवकों ने ट्रक पर पत्थर फैंकने शुरू कर दिये। जिसमें से एक पत्थर कृष्णमुरारी के यहां लग गया। 

जिससे वह घायल हो गया। उसी समय पीछे से आ रहे अन्य ट्रक रूक गए और उनके चालक एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर तीनों आरोपी भाग खड़े हुए जिसकी शिकायत फरियादी कृष्णमुरारी ने थाने में दर्ज कराई। 

जिसकी पुलिस ने जांच की ज्ञात हुआ कि उक्त घटना बहादुर सिंह जाटव निवासी काठी, अशोक ओझा व उसके समधी ने घटित की है। जिस पर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी और कल एक आरोपी बहादुर सिंह जाटव को गिर तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!