चोरो ने चटकाये दो दुकानों के ताले,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले माधव चौक चौराहे के पास स्थित यादव होटल के नीचे क्लासिक पान भण्डार की दुकान के ताले चटकाकर हजारों रूपए का सामान चुरा ले गए।

वहीं दूसरी घटना फिजीकल चौकी के अंतर्गत आने वाली दांगी होटल के पास स्थित एक परचूने की दुकान के ताले तोड़ कर सामान सहित नगदी रूपए ले जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी जितेन्द्र पुत्र मुरारीलाल मिश्रा निवासी ठंडी सड़क  रोजाना की तरह अपनी पान की दुकान को बंद करके गया था तभी कोई अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के ताले चटकाकर डिब्बों में रखी चिल्लड़ लगभग तीन हजार रूपए एवं अन्य सामान ले जाने में सफल रहे हैं। 

वहीं दूसरी घटना में फिजीकल चौकी के अंतर्गत आने वाले रामसिंह सैन पुत्र सरनाम निवासी की दुकान ताले तोड़कर लगभग 11 हजार रूपए का सामान चुरा कर ले गए पुलिस ने दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!