शिवपुरी-जिला जेल परिसर में शुक्रवार को जिला न्यायालय के सत्र न्यायाधीश बी.के.श्रीवास्तव ने जिला जेल का ओचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भी न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव पहुंचे।
इसके अलावा जेल में अन्य सुविधाओं व कमियों को पाया जिस पर तुरंत दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जेल में बंद कैदियों से भी कानून संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पूरा जेल स्टाफ मोजूद रहा जिन्होंने जेलर ओ.पी.पाण्डे की गैर मोजूदगी में उनकी अनुपस्थिति का कारण बताया व जेल में कैदियों को मिल रही सुविधाओं व कानून संबंधी जानकारी प्रदान की।
सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण के दौरान काफी देर तक बाहर दूर दराज से जेल में बंद केदियों से मिलने आए लोग बाहर ही इंतजार करते रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।