उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नागरिकों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान दूसरे दिन शिवपुरी नगर में 4 करोड़ 14 लाख की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण किया। 

इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनके द्वारा रखी गई समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना और मौके पर ही निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्याक्ष अनिल शर्मा अन्नी, कलेक्टर राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुर्रेशी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारीगण साथ थे। 

कई कार्यों का किया लोकार्पण 
श्रीमती सिंधिया ने काली माता मंदिर घोसीपुरा में विधायक निधि से 14.99 हजार की लागत से निर्मित कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सामुदायिक भवन का लोकापर्ण, नगर पालिका द्वारा 45 लाख रूपए की लागत से झांसी रोड़ से कब्रिस्तान वाली रोड़ से डामरीकरण कार्य का लोकापर्ण किया। 

इसके अतिरिक्त  माधव नगर में 13 लाख 96 हजार की लागत से निर्मित सुलभ कॉपलेक्स का लोकापर्ण एवं सड़क निर्माण कार्य का लोकापर्ण, 6 लाख की लागत से मां राजराजेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन, 2 करोड़ 94 लाख की लागत से मॉडल स्कूल भवन का लोकापर्ण, वार्ड क्रमांक- 13 एवं 14 में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित सड़क मार्ग का लोकापर्ण और वार्ड क्रमांक-37 में 10 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्यों का अवलोकन किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!