जिले में बाईक चोरो की धमक, 3 मोटर साईकिल चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास एवं भौंती थाना क्षेत्र से दो स्थानों से तीन मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ धारा 379 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार  बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टेण्ड पर लगी जूते की सैल से देवेन्द्र पुत्र धन्नू जाटव मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। 

वहीं भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामेन्द्र पुत्र रामरथ तिवारी उम्र 35 वर्ष की एमपी 33 बी 6782 मोटरसाइकिल व आशीष पुत्र महेश गुप्ता की स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमस 3886 को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!