अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब ने किया 10 यूनिट रक्तदान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के संगठन अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब शिवपुरी एवं महाराजा अग्रसेन परामर्श सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर किया गया। 

फ्रेण्ड्स क्लब अध्यक्ष शुभम गर्ग व सचिव मयंक अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि महाराजा अग्रसेन परामर्श सेवा समिति एवं अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा यह शपथ ली जाती है कि शिवपुरी के किसी भी व्यक्ति को रक्त की कमी ना हो इसके लिए संस्था के किसी भी सदस्य अथवा मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपर्क किया जा सकता है। यहां 10 यूनिट संगठन द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें सुदर्शन प्रधान, शुभम गर्ग, आदित्य बंसल, चन्द्रप्रकाश बंसल, अमन गोयल, गोपाल गोयल, मनमोहन गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, अमित गोयल, अरिहन्त जैन शामिल है। रक्त की आवश्यकता पडऩे पर संबंधित मरीज व उनके परिजन 9993685891 सुदर्शन प्रधान, 9039492262 शुभम गर्ग एवं 7047681000 आदित्य बंसल से संपर्क कर सकते है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!