खुला खत मुख्यमंत्री जी गुणवत्ताहीन विद्युत मीटर , अधिक तापमान झेलने वाले मीटर लगाने की मांग

0
शिवपुरी। शिवपुरी में लगे विद्युत मीटर अधिक तापमान का दवाब झेलने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि यहां के अधिकांश मीटर अधिक तापमान पर खराब होकर जल जाते हैं। विद्युत उपभोक्ता बीएल पाण्डेय ने इस बाबत मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि शिवपुरी में ऐसे विद्युत मीटर लगाये जाएं जो 50 डिग्री तापमान सहन करने में समर्थ हों। वर्तमान में लगे विद्युत मीटर महज 27 डिग्री तापमान सहन करने में ही समर्थ है। 

मु यमंत्री को लिखे पत्र में विद्युत उपभोक्ता ने अपनी पीड़ा का बखान करते हुए बताया कि मैं भी शिवपुरी के अनेक उपभोक्ताओं में से एक हूं। जिनका मीटर अमानक होने से खराब हो गया है। श्री पाण्डेय ने अवगत कराया कि यहां के मीटर 27 डिग्री सेंटीगे्रड तापमान के लिए ही सर्वाधिक उपयुक्त है। 

सर्दियों के दिनों में भी धूप में तापमान 27 डिग्री से बहुत अधिक हो  जाता है। गर्मियों में तो वातावरण का तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है और फिर ये मीटर घर से बाहर धूप में लगाये गए हैं। इन मीटर की रीडिंग के आधार पर दिये गए बिल उपभोक्ताओं को लूटने वाले प्रतीत होते हैं। जो न्याय उचित नहीं है। इसलिए शिवपुरी में ऐसे मीटर लगाये जाऐं जो 50 डिग्री तापमान के लिए उपयुक्त हों।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!