मोहम्मद साहब का जन्म दिन: आर्कषण रहा तिरंगा, लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे

शिवपुरी। मुस्लिम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद  साहब का जन्म दिवस आज मुस्लिम बंधुओं ने पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से एक विशाल रैली निकाली गई।

 जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा मु य आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। रैली के समापन के बाद हुसैन टेकरी पर पैग बर मोह मद साहब के व्यक्तित्व पर विद्धानों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोह मद साहब का जन्म दिवस प्रतिवर्ष ईदमिलादुन्नवी त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसी सिलसिल में आज हुसैन टेकरी से मोलाना मुस्लिम साहब की सदारत में विशाल रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ। इसमें काजी कुतुबुद्दीन साहब खासतौर पर उपस्थित थे। 

रैली हुसैन टेकरी से प्रारंभ होकर इन्द्राकॉलोनी, सईसपुरा, कमलागंज, न्यूब्लॉक होती हुई कस्टमगेट पहुंची जहां गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति ने रैली का जोरदार भावभीना स्वागत किया। 

इसके बाद यह रैली माधव चौक, पुरानी शिवपुरी, इमाम बाड़ा, जवाहर कॉलोनी होती हुई हुसैन टेकरी पर पहुंची। रैली में शामिल युवा जोरशोर से अल्ला हो अकबर और नवी हमारे जान से प्यारे के नारे जोर शोर से लगा रहे थे।