शिवपुरी। आज सरकारी जिला अस्पताल की बाथरूम में एक फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रंबधन का जब लगी तक कोई महिला बाथरूम के लिए गई ओर इस बाथरूम की दरवाजा बंद मिला।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में सरकारी अस्पताल के प्रसुताओ के वार्ड की ओर महिला बाथरूम है इस बाथरूम को दरवाजा दो दिन से खुल नही रहा था। महिलाओ की शिकायत पर इस बाथरूम को दरवाजा तौडा गया तो अंदर अंदर फांसी के फदें पर एक युवक की लाश लटकती मिली।
इस बीच तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेजा। बताया गया है कि इस युवक के गुप्तांग में चौटे थी। मृतक की लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि इस युवक की हत्या कर किसी ने यह लाश को टंगा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही हे कि मृतक कौन है, कहां से आया है और वह जिला चिकित्सालय में किसके साथ इलाज करा रहा था और फिर उसने किन कारणों से फांसी लगाई है या इसकी हत्या की गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।