पुलिस नही पकड़ पा रही है हत्या के आरोपी, सौपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर के मगरौनी में विगत दिनो दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों में से फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए आज पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों को पकडऩे की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर को 6 आरोपियों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते दीपेन्द्र सिंह राजपूत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को तो तत्काल पकड़ लिया था लेकिन 2 आरोपी विष्णुकंात झा व हरिमोहन गुर्जर फरार है जिन्हे पुलिस ने अभी तक नही पकड़ा है।

आज इसी मामले को लेकर पीडि़त परिवार समाज के कुछ लोगो के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा जहां उसने एसपी को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को पकडऩे की बात कही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!