शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेंत्र फोरलेन से लगे संधु होटल के पास आज सुबह एक नवजात बालिका मिली। बालिका चंद घंटो पूर्व की पैदा हुई बताई जा रही है जिसे कुछ कुत्ते अपना निवाला बनाने ही वाले थे इतने में एक किसान की नजर बालिका पर पड़ी।
किसान से सीधे 108 नंबर पर कॉल करके मामले से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर देहात थाने से एबूलेंस पहुंची। एबूलेंस के ईएमटी व चालक ने बालिका को अपने कब्जे मे लेकर सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया।
एबूलेंस स्टॉफ ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि सुबह करीब 6 बजे यह बच्चा हुआ है और उसे पाप समझकर झाडिय़ो में फैंका गया।
हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यह बच्चा किसका है और यहां पर किसने फैंका है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।