जिला अस्पताल को 50 लाख की ईनामी रााशि देने आऐंगें सीएम शिवराज

शिवपुरी। शिवपुरी के  जिला अस्पताल द्वारा कायाकल्प अभियान के तहत 50 लाख का पुरस्कार जीते जाने के बाद इस पुरस्कार को देने के लिए मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द शिवपुरी आने वाले हैं।

सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा भोपाल से आए निर्देशों के बाद शिवपुरी में बनाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

भोपाल से मिले निर्देशों के तहत 50 लाख का पुरस्कार देने के लिए जिला स्तर पर ही कार्यक्रम होगा जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि सीएम का कार्यक्रम 30 अक्टूबर के आसपास बन सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

अस्पताल उन्नयन का कार्यक्रम भी होगा रू
सीएम के शिवपुरी आगमन के दौरान 50 लाख के पुरस्कार के वितरण के अलावा जिला अस्पताल के उन्नयन का भूमिपूजन कार्यक्रम भी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया है कि जिला अस्पताल का आने वाले समय में 300 बिस्तरीय से इसे 500 बिस्तरीय किया जाएगा।

इसके लिए रूपरेखा बना ली गई है। उन्नयन के लिए जिला स्तर से प्रस्ताव चला गया है। इसी सप्ताह उन्नयन की प्रक्रिया से संबंधित सारे काम हो जाएंगे।

स्वास्थय सेवाओ की बैठक में बनी सीएम के आने की रणनीति
केन्द्र शासन के स्वच्छ भारत अभियान में बेहतर स्वास्थ्य सेवा और अधोसंरचना विकास के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय को कायाकल्प पुरस्कार मिलने के बाद बुधवार को भोपाल में उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में शिवपुरी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।

इसी बैठक में सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाने की बात सामने आई। अब सीएम का कार्यक्रम कब फाइनल होता है इस पर निगाहें हैं।

500 बिस्तरीय अस्पताल के अलावा होंगे कई काम
 जिला अस्पताल को कायाकल्प अभियान के तहत 50 लाख का पुरस्कार मिलने के बाद इस राशि को अस्पताल विकास पर खर्च किया जाएगा। इसमें से कुुछ राशि यहां के अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप मिलेगी।

 आने वाले दौर में जब यह अस्पताल 300 बिस्तर से 500 बिस्तरीय होगा तो डॉक्टरों के अलावा नर्सिंग स्टाफ व अन्य संसाधन भी बढेंगे। कुल मिलाकर के आने वाले दौर में यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं और बढ़ेंगी।

कार्यक्रम बन रहा है
50 लाख का पुरस्कार देने के लिए सीएम का कार्यक्रम बन रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात हमें बताई है। प्रोग्राम अभी फाइनल नहीं हुआ है। एक.दो दिन में इसकी रूपरेखा बनेगी।
डॉ गोविंद सिंह, सिविल सर्जन