शिवपुरी। मप्र में व्यापमं घोटाले की जांच जारी है परंतु नौकरियों के लिए रिश्वतखोरी भी खुलेआम जारी है। हालात यह हैं कि एक अदद सरकारी नौकरी के लिए मप्र में बहुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। ताकि वो दहेज में कम से कम उतनी रकम तो ले जाएं जो नौकरी के लिए रिश्वत में दी जानी है।
जानकारी के मुताबिक तारकेश्वरी निवासी प्रीति पत्नी राजपुरी ने आज देहात थाने में अपने पति राजपुरी, सास गुड्डी बाई व ससुर द्वारकापुरी के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया है।
पीडि़ता का कहना है कि आरोपीगण पति राजपुरी की नौकरी लगवाने की एवज में उससे दहेज के रूप में 2 लाख रूपए की मांग शादी के बाद से ही कर रहे थे लेकिन जब मांग पूरी नही की तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया जबकि एक साल पहले ही शादी हुई थी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।