जंगल में बकरी चराने गये युवक की संदिग्ध मौत

0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ के जंगल में आज सुबह बकरी चराने के लिए गया लल्लू पुत्र औराब गड़रिया उम्र 32 वर्ष गंभीर अवस्था में मिला जिसकी अस्पताल लाते लाते मौत हो गई।

मृतक के शरीर पर जहर के लक्षण मिले हैं। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लल्लू गड़रिया कल सुबह ग्राम गढ़ से बकरियां चराने जंगल गया था। शाम को बकरियां तो लौट आईं लेकिन लल्लू नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।

आज सुबह जंगल में वह लगभग बेहोशी की अवस्था में मिला। उसके परिजनों ने बताया कि उसने जानकारी दी है कि आसपास के कंजरों ने उसे जहर दे दिया है।

पास में ही कंजरों के टपरे हैं। इसके बाद लल्लू को बदरवास अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। मृतक का शरीर नीला पडऩे के कारण यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत का कारण जहर है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!