शिवपुरी। बदरवास के टीआई तिमेश छारी पर कार्रवाई के लिए तहसील परिसर में भूख हडताल पर बैठे बदरवास कस्बे के चार युवकों संतोष खटीक, राजेश ग्वाल, दिलीप परिहार व प्रहलाद शर्मा की हालत बिगडऩे लगी है।
बुधवार को हडताल स्थल पर बीएमओ डॉ.आरएल पिप्पल पहुंचे और उन्होने चारों का स्वास्थय परीक्षण किया, जिसमें चारो का कुछ न खाने के कारण बीपी लो हो गया है। जिसके चलते चारों को ओआरएस का घोल दिया गया।
वही एसडीओपी सीके आर्य व तहसीलदार अरविंद बाजपेई भी मोके पर पहुचें और हडताल कर रहे चारो लोगो को समझाईश देते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है, और जल्द की कार्रवाई होगी। इस पर चारों लोगो ने कहा कि 26 दिन से मामले की जांच चल रही है और यह जांच कब पूरी होगी यह समझ से परे है। इसलिए पहले टीआई को हटाया जाए तभी यह हडताल समाप्त होगी।
इस मामले में कोलारस के विधायक रामसिंह यादव के पुत्र महेन्द्र यादव इन चारो युवको के समर्थन मे दिन भर हडताल स्थल पर बैठे रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।