शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही उठा पटक आज सुशील रघुवंशी के मनोनयन के बाद समाप्त हो गई। इसके साथ ही रणवीर सिंह रावत का लंबा कार्यकाल समाप्त हो गया। श्री रघुवंशी भी नरेन्द्र सिंह तोमर खेमे के माने जाते हैं।
श्री रघुवंशी कोलारस विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने श्री रावत के स्थान पर सुशील रघुवंशी को जिले में भाजपा की कमान सौंपी है। इस आशय का एक पत्र प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण के हस्ताक्षरयुक्त जारी किया है। श्री रघुवंशी के मनोनयन पर भाजपा सहित उनके ईष्ट मित्रों ने बधाईयां दीं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।