शिवपुरी। विकास के लिये समर्पित वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर 11 जून को शिवपुरी पधार रही हैं, वह जिले में आयोजित कृषि महोत्सव के तहत कृषि मेले में भाग लेंगी। सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से राजेन्द्र शिवहरे द्वारा बताया है कि, प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया 11 जून को दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आ रही हैं, जो शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।