बदरवास। कस्बे में पुलिस थाने के पीछे घोसी मौहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग बालिका का किसी ने अपहरण कर लिया। वह बीते रोज से लापता है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घोसी मौहल्ला निवासी लल्लीराम कुशवाह की १५ वर्षीय लड़की रानी बीते रोज घर में बिना किसी को बताए कही चली गई। परिजनो ने उसे अपने स्तर पर काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लगा। बाद में परिजनो ने थाने में जाकर सूचना दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पड़ताल जारी कर दी हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।