शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के मंडी गेट के पास बीती शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए पकड़ लिया। उक्त चोर इतना शातिर है कि उसने नंबर प्लेट बदल दी जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। इसके बावजूद भी उसकी चालाकी नहीं चली और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
बाद में जब बाइक पर डले हुए नंबर की जांच की तो पता चला कि वह पोहरी के ग्राम अमरपुर के किसी व्यक्ति के नाम से दर्ज है और उसका बजाज प्लेटीना है जबकि पकड़ी गई बाइक हीरो की सीडी डीलक्स है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल एमपी 33 एमई 8780 को एक युवक हाशिम अली पुत्र अनवर अली निवासी कंजर मोहल्ला मोहना बेचने की फिराक में है जो संदिग्ध लग रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और उससे गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दे पाया।
बाद में पुलिस उसे बाइक सहित थाने ले आई जहां कम्प्यूटर पर बाइक पर डले नंबर की जांच की तो वह गलत पाया गया जिस पर पुलिस ने उससे स ती से पूछताछ की, लेकिन उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। जिस कारण पुलिस अब अपने सूत्रों से उक्त प्रकरण की विवेचना कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।