शिवपुरी। क्षेत्र के ग्राम नांद में गुरूवार की सुबह कुंए पर नहा रहे एक युवक की मामूली बात पर उसी के दो भाईयो ने जमकर मारपीट कर जीभ काट दी। हाालाकि जीभ पूरी तरह से अलग नही हुइ है।
जानकारी के अनुसार नांद निवासी भागीरथ पुत्र आंनदी जाटव गुरूवार को अपने कुंए पर नहा रहा था। इसी दौरान उसके सगे भाई बद्री व आशाराम मौके पर आए,और उन्होंने भागीरथ से कुंए पर नहाने से मना किया। इसी बात पर उनके बीच कहा सुनी हो गई।
इसी बीच भागीरथ की उसके दोनो भाईयो ने जमकर मारपीट कर दी और एक भाई ने तो दांत से भागीरथ की जीभ काट दी। पीडि़त ने गुरूवार की देर शाम घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।