भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच लाख महिलाओं को कंप्यूटर और इंटरनेट की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ‘गूगल इंडिया’ से मदद ली जाएगी। इस बारे में जल्द ही आला अधिकारी गूगल के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, ताकि मई में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जा सकें।
ई-शक्ति के नाम से चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम के शुरूआत में हायर सेकंडरी स्कूलों की छात्राओं और महिला शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश में भोपाल, इंदौर समेत मुरैना, सिंगरौली, उज्जैन, रीवा, शाजापुर, शिवपुरी, आगर- मालवा एवं खरगोन जिलों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव हरिरंजन राव ने बताया कि महिलाओं को कंप्यूटर और इंटरनेट की जानकारी देने के लिए गूगल इंडिया से मदद मांगी है ताकि प्रदेश में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जा सकें।
यहां याद दिला दें कि इस योजना में किसी भी श्रीमंत का कोई योगदान नहीं है। एक शासकीय पक्रिया के तहत शिवपुरी के नाम का चयन हुआ है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।