निषाद वंशीय मांझी मछुआरा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 अप्रैल को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मांझी मछुआरा समाज में फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से निषाद राज समारोह समिति शिवपुरी द्वारा निषाद वंशीय मांझी मछुआरा समाज का द्वितीय अखिल भारतीय सामूहिक विवाह स मेलन गांधी पार्क शिवपुरी में 21 अप्रैल को किया जा रहा है। 

इस सामूहिक विवाह स मेलन में 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह स मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश बाथम, उपाध्यक्ष राजीव बाथम, मु य संयोजक मुकेश बाथम नेताजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स मेलन की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। 

शिवपुरी के अलावा गुना, अशोकनगर, भिण्ड, दतिया, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर के साथ अन्य नगरों में भी समाज की टीम सजातीय बंधुओं को सामूहिक विवाह स मेलन में शामिल करने और भागीदारी करने हेतु आमंत्रित करने जा रही है। विज्ञप्ति में बताया गया है वर्ष 2002 से समाज में सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन किसी कारण से बंद कर दिया गया था जिससे अन्य जिलों में सर्वसजातीय सामूहिक विवाह स मेलनों ने अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह करने हेतु सजातीय लोगों को परेशान होना पड़ता था। 

इस पीड़ा को समझते हुए महाराज निषादराज समारोह समिति के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश बाथम नेताजी ने वर्ष 2014 से मांझी समाज के सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन एक बार पुन: शिवपुरी में कराया है। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रगति करना मात्र है, वहीं गरीब लोगों को फिजूलखर्ची एवं दहेज जैसे दानव से मुक्ति मिल सकेगी। 

स मेलन के बारे में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9755128636, 9074885082, 9425766465, 8823020411, 9770343478, 9584060033, 9179302854 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!