पैर फिसलने से महिला कुएं में गिरी, मौत

0
शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर में बीती शाम को एक महिला का कुएं से पानी भरते समय पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरिपुर की रहने वाली रामश्री पत्नी मुकेश जाटव  कल शाम 4 बजे के समय गांव में स्थित कुएं पर पानी भरने के लिये गई, जहां फिसलन होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद रामश्री के कुएं में गिरने की सूचना ग्रामीणों को परिजनों को दी जिसे बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला गया, लेकिन वह जीवित नहीं बची। इसके बाद पुलिस भी गांव में पहुंची और मृतिका का शव लेकर उसे पीएम के लिये रवाना कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!