शिवपुरी। शहर के कत्थामिल के पास हाइवे पर बीती रात दो ट्रको की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर इतनी भीषड़ थी कि एक ट्रक पलटकर हाइवें किनारे लग गया। पुलिस ने इस मामले में घायल चालक की शिकायत पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात एक ट्रक नोयडा से चलकर शिवपुरी होते हुए गुना की तरफ जा रहा था वही दूसरा ट्रक शिवपुरी की तरफ से ग्वालियर की ओर जा रहा था।
अचानक से दोनो ट्रक आमने सामने आ गए और आपस में भिंड़ गए। इस हादसे में नोयडा से आ रहे ट्रक का चालक कल्लू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैैै। पुलिस ने इस मामले में सामने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।