डीजे पर डांस करते समय दो युवको में विवाद, चली गोलियां

0
शिवपुरी। करैरा नगर में स्थित अयोध्या बस्ती में बीती रात एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान डीजे बजने के दौरान डांस करने वाले दो युवको मे विवाद के चलते हवाई फायर करने के सामाचार मिल रहे है।

जानकारी के अनुसार करैरा में एक कार्यक्रम में डीजे पर डांस करते युवको में से दो युवको में विवाद हो गया। वहां पर उपस्थित लोगो ने  रात को तो जैसे-तैसे समझाइस देकर मामला खत्म हो गया लेकिन आज सुबह फिर से उसी बात को लेकर दोनो युवको ने देशी कट्टे से हवाई फायरिंग कर पूरे क्षेंत्र में दहशत फैला दी।

पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिर तार कर लिया है।

अयोध्या बस्ती में रहने वाली रानी बाई पत्नी संतोष बाथम के घर गुरूवार की रात को किसी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में डीजे बज रहा था।

कार्यक्रम में आए पड़ौसी युवक बंटी पंडित व विवेक पंडित का डीजे बजने को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई लेकिन रात में लोगो की समझाइस के बाद मामला खत्म हो गया लेकिन सुबह फिर से इसी बात को लेकर दोनो युवको ने देशी कट्टे से एक के बाद एक हवाई फायर कर पीडि़तो को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बाद में पुलिस ने इस मामले में रानी की शिकायत पर दोनो युवको के खिलाफ हवाई फायरिंग व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिर तार कर लिया हैै।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!