शिवपुरी। पिछोर के ग्राम रखौरा में शुक्रवार को दोपहर खेत में लगी फसल में पानी देते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पानी देते समय ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक को करंट लगा। ग्राम रखौरा में रहने वाला अनिल लोधी(19) आज दोपहर करीब 2 बजे खेत में लगी फसल में पानी दे रहा था। इस दौरान अनिल ऊपर से गुजरे तार में जा टकराया जिससे उसे तेज करंट लग गया।
इस घटना में अनिल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।