बड़े भाईयों की पिटाई से क्षुब्ध होकर घर से भागे तीन चचेरे मासूम भाई

0
शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में बारई रोड पर रहने वाला एक बालक गुना से अपनी बुआ के दो लड़को को साथ लेकर गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि बदरवास से गायब हुए लड़के के साथ उसके बड़े दो भाईयों के किसी बात को लेकर मारपीट कर दी थी। 

इस मारपीट की घटना से आवेश में आकर घर से भागने की यह घटना हुई है। परिजनो ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिस पर से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गायब हुए तीनो बालको की तलाश शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि गायब हुआ बालक घर से एक मोबाइल लेकर गया है और वह घर के लोगो से मोबाइल पर सतत रूप से बातचीत कर रहा है। पुलिस भी मोबाइल कॉल ट्रेस को आधार मानकर बालको को तलाशने का काम कर रही है।

बदरवास कस्बे में रहने वाला विष्णु कुशवाह(10) मैकेनिक का काम करता है। वह बीती रात्रि करीब 2 बजे अपनी बुआ के लड़के अनिकेश और राहुल कुशवाह को लेकर घर से भाग गया और जाते-जाते घर में रखा एक मोबाइल अपने साथ ले गया। घर के भागने के बाद जब परिजनो ने मोबाइल पर कॉल करके उनके घर से भागने का कारण बालकों से पूछा तो विष्णु ने बताया कि एक मामूली बात को लेकर उसके भाई सुनील कुशवाह और मनोज कुशवाह ने उन तीनों के साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दी। इस मारपीट की घटना से पीडि़त होकर तीनो बालक रात को करीब २ बजे ट्रेन आने पर उसमें सवार होकर मौके से फरार हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!