शिवपुरी। अभी-अभी जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम गुरिच्छा में एक झोलाछाप डॉक्टर नबालिग युवती को भगा कर ले गया है। पुलिस ने युवती की मां कि शिकायत पर आरोपी मर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुरिच्छा की एक नाबालिग युवती अपने घर से दो पूर्व 25 तारिख को खेत पर घास लेने निकली थी परन्तु शाम तक नही लौटी। नाबालिग युवती के घर ना लौटने पर घर वालो ने उसे हर जगह तलाश किया परन्तु उन्है सफलता नही मिली।
परिजनो जब तलाश कर रहे थे तभी गांव के एक युवक ने बताया कि युवती को गांव में ही प्रेक्टिस कर रहे झोला छाप डॉक्टर नत्थू कुशवाह के साथ गांव के बहार मोटर साईकिल पर बैठकर कही जाते देखा था। बताया गया हे कि उक्त डॉक्टर दो वर्ष से ग्राम गुरिच्छा में ही नाबालिग युवती के पास के ही घर में मरिजो का ईजाज कर रहा है वह कैलारस का रहने वाला है।
गोवर्घन पुलिस ने पीडिता के बयानो के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण को मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।