शिवपुरी। एसपी कार्यालय में आवक-जावक शाखा में पदस्थ एएसआई की बुधवार को संदिग्ध हालात में उनके शासकीय आवास के बाथरूम में लाश पड़ी मिली। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी पुलिस को उस समय लगी जब मृतक क्लर्क मंगलवार को कार्यालय नही आया और मोबाइल लगाने पर किसी ने कोई जबाब नही दिया। बाद में पुलिस जब तलाशने के लिए क्लर्क के घर पहुंची तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। क्लर्क की मौत के पीछे क्या कारण रहे इसका अभी खुलासा नही हुआ है।
एसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई एम राजेश (55) पुत्र रामसिंह पाराशर बीते रोज बिना किसी सूचना के कार्यालय नही आया। इसके बाद कार्यालय से राजेश को फोन लगाया गया लेकिन फोन पर ाी कोई जबाब न मिलने पर जब पड़ौसी से राजेश को दिखवाया गया तो दरवाजा भी अंदर से बंद था।
जिस पर से कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर जाकर अंदर देखा तो क्लर्क राजेश बाथरूम में मृत हालत में पड़ा हुआ था। राजेश की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नही हुआ है वही पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर शव को ग्वालियर से आए मृतक के परिजनो को सौंप दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।