शिवपुरी। ऊँ नम: शिवाय मिशन द्वारा आयोजित शिव महापुराण के साथ शिवरात्रि पर्व पर जन-जन की खुशहाली के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिनका समापन 18 फरवरी को है और अखण्ड ऊँ नम: शिवाय महामंत्र की धुन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा जो दतिया से पधारे पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया जायेगा।
जानकारी देते हुए मिशन के सचिव श्याम सिंह यादव ने बताया कि सभी कार्यक्रम नियोजित तरीके से किये जायेंगे। 18 फरवरी को हवन के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ समापन किया जायेगा।
इस अवसर नगर के धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अपील की है कि शिवलोक बारह ज्योर्तिलिंग विग्रह परिसर में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें। मिशन के सचिव श्याम सिंह यादव ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम 12 ज्योतिर्लिंग विग्रह परिसर में जारी हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।