करैरा। अपर सत्र न्यायाधीश एसएस परमार ने नाबालिग किशौरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 6 हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में पैरवी एजीपी धनीराम यादव ने की।
अभियोजन के मुताबिक 20 जुलाई 2014 को डामरौन खुर्द निवासी रामनिवास उर्फ बल्लू कुशवाह जो कि अपने रिश्तेदार के घर ग्राम लालपुर गया हुआ था। यहां से रामनिवास एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ झांसी ले गया जहां उसने लड़की के साथ चार दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार किया।
पुलिस ने आरोपी रामनिवास को लड़की के साथ झांसी से ही बरामद किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। इस मामले में आज तमाम साक्ष्य व सबूतों को देखते हुए न्यायाधीश परमार ने आरोपी को दोषी माना और उसे यह सजा सुनाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।