शिवपुरी। जिले के बदरवास में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी के आगे अब प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान सिर्फ कागज पूर्तियांं करने तक ही सीमित रह गए हैं प्रशासन द्वारा दिये गए आदेशों को ना मानते हुए वह अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे क्योंकि उनको पता है कार्रवाई सिर्फ एक दो घंटे की है जब तक दुकानें बंद कर लो उसके बाद तो हमारा ही बोल बाला है।
जिसके आगे अब स्थानीय अधिकारी भी अपनी अपनी खानापूर्ति कर बैठे नजर आ रहे हैं। विगत दिवस कलेक्टर द्वारा जिले के सभी झोलाछाप क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई करने के आदेश दिय गये थे जिसमें उन्होने झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिय थे लेकिन उन आदेशों की क्लीनिक संचालक खुलेआम धज्जियां उडा रहे हैं और अधिकारियों को मुँह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
कस्बे में कुछ दिन पहले बदरवास बीएमओ द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई थी और कुछ दुकानें सील भी कर दी थी लेकिन छापामार कार्रवाई जबतक चली सभी झोलाछाप डॉक्टर अपनी अपनी दुकानें बंद कर खिसक लिए और जबतक दुकानें बंद रखीं तबतक अधिकारी अपने द तरों तक नही लौट गए और फिर अगले ही दिन से निर्भय होकर अपनी दुकानों को खोल मरीजों का उपचार करते नजर आने लगे। जो की खुलेआम शासन की आँखों में धूल झोंककर अपनी प्राईवेट प्रेक्टिस को जारी रखे हुए हैं और बे हिचक मासूमों की जान को खतरे में डाल उपचार करने में लगे हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।