उपाध्यक्ष चुनाव: बेईमानी में भी बेईमानी हो गई

शिवपुरी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में न तो कांग्रेस न ही भाजपा और न ही निर्दलीय पार्षद परिषद को खरीद-फरो त का अड्डा न बनने देने की मिसाल कायम कर सके। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मनी पॉवर का जलवा देखने को मिला। मोरल पॉवर की झलक कोई भी नहीं दिखा सका। हां झलक दिखी इस चुनाव में कि बेंईमानी में भी बेंईमानी हो गई थे किसी ओर के साथ पैसे लिए किसी ओर से वोट दिया किसी ओर को।

जीतने वाले भी हार गए और हारने वाले भी हार गए। इससे बढ़कर शर्मनाक बात क्या होगी कि पार्टी के पार्षदों ने भी वोट देने के लिए धनराशि वसूल की। कुछ निर्दलीय पार्षद तो पांच-पांच लाख रूपये तक में बिके और कुछ पार्षदों पर दोनों ओर से पैसे लेने के आरोप लगे।

इस बार आशा थी कि कोई न कोई उपाध्यक्ष चुनाव को भ्रष्टाचार का अड्डा न बनने देने की मिसाल कायम करेगा। भाजपा के संगठन मंत्री श्याम महाजन ने घोषणा भी की थी कि पार्टी के पार्षदों को वोट देने के लिए पैसे नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि भले ही हम चुनाव हार जाएं, लेकिन पैसे के सहारे चुनाव जीतने का पाप नहीं करेंगे।

उम्मीद बंधी थी कि इस बार नगर पालिका परिषद की शुरूआत स्वच्छ एवं स्वस्थ ढंग से होगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा पहले कर दी थी इस कारण संचालन के सारे सूत्र उसके हाथ आ गए थे। भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा विल ब से की और ऐन मौके पर भाजपा नेताओं का विश्वास डोल गया और फिर पुराने ढर्रे से उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा गया। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों को भी उ मीद्वारों ने एक निश्चित राशि दी थी।

हालांकि कुछ पार्षदों ने पैसे लेने से इंकार कर नैतिकता की मिसाल पेश की, परंतु अधिकांश पार्षद नैतिकता की वह नजीर पेश नहीं कर सके। कांग्रेस प्रत्याशी अन्नी शर्मा का दावा था कि उनके पक्ष में 27 मत आएंगे। उनका गणित था कि 13 कांग्रेस, 8 निर्दलीय और 6 भाजपा के पार्षद उन्हें वोट देंगे, लेकिन वह भी अपने लक्ष्य से पीछे रह गए। दो निरस्त मतों को भी यदि उनके खाते में जोड़ लिया जाए तो चार पार्षद उनके पाले से खिसके।

वहीं भाजपा के पास 23 पार्षदों का गणित था और इस गणित की बुनियाद मनी पॉवर पर आधारित थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी भानु दुबे कुल 17 मत ही ले पाए और 6 पार्षद उन्हें भी चकमा दे गए। कहा जाता है कि भ्रष्टाचार में भी ईमानदारी होती है, लेकिन नगर पालिका शिवपुरी के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भ्रष्टाचारी में भी बेईमानी की कालिख भरी मिसाल कायम हुई है।

शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन को मातृशोक

शिवपुरी। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कैंची बीड़ी के संचालक विजय जैन की मां श्रीमती कलावती जैन धर्मपत्नी गट्टूलाल जैन का कल गुना में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम गुना में किया गया।

श्रीमती जैन की उठावनी 7 जनवरी को सुबह 10 बजे गल्ला मण्डी गुना में होगी। कलावती जैन के निधन पर तरुण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, रामकृष्ण मित्तल, मोहन मधुर गुप्ता, गुंजन गर्ग, अशोक कोचेटा, विजय शर्मा, राकेश गुप्ता, रामकुमार शर्मा आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।

बदरवास नपं के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव बने

शिवपुरी। नपं बदरवास का प्रथम स मेलन आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रयागबाई परिहार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स मेलन में नगर पंचायत  उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव में निर्विरोध रूप से भूपेन्द्र यादव भोले उपाध्यक्ष चुने गये।

वह पूर्व नगर पंचायत में भी उपाध्यक्ष थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. लालसाहब यादव के सुपुत्र हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!